10 अप्रैल, इंदौर(CRICKETNMORE)। इंदौर में आज बेंगलोर की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। आज के मैच में बेंगलुरू की टीम में डिविलियर्स की वापसी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। UPDATES

Advertisement

वैसे आजके मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम चाहेगी कि क्रिस गेल अपना धमाका करे लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गेल का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा है। खासकर संदीप शर्मा और मोहित शर्मा की गेंदबाजी के आगे क्रिस गेल हमेशा फिसड्डी साबित हुए हैं।

Advertisement

एक तरफ संदीप शर्मा ने आईपीएल में अबतक गेल को 3 दफा पवेलिन की राह दिखा चुके हैं  वहीं गेल संदीप शर्मा के खिलाफ 46 गेंद पर सिर्फ 55 रन ही बना पाए हैं।

वहीं उसके उलट मोहित शर्मा की गेंद पर भी क्रिस गेल औसत नजर आए हैं। हालांकि गेल का विकेट तो मोहित शर्मा नहीं ले पाए हैं लेकिन 18 गेंद पर अबतक आईपीएल में केवल 21 रन बना पाए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब अपने इन दो गेंदबाजों के साथ धमाल मचाने की कोशिश में होगा तो वहीं बेंगलोर की टीम गेल और युजवेंद्र चहल के परफॉर्मेंस से पंजाब को मात देने के फिराक में होगें। 

इसके अलावा क्रिस गेल टी- 20 क्रिकेट में 10000 रन बनानें से केवल 25 रन दूर हैं. ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज गेल को इस असाधारण आंकड़े से रोकने के लिए पूरी कोशिश करेगें। आपको जानकर हैरानी होगी कि गेल ने आईपीएल इतिहास में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अबतक 797 रन बना चुके हैं जो किसी खिलाड़ी के द्वारा किसी एक टीम के खिलाफ बनाया गया आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार