आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने लगातार 4 हार का सिलसिला भी तोड़ दिया है। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 200 रन बनाए थे लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई और 21 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

केकेआर के लिए जीत के हीरो जेसन रॉय रहे जिन्होंने 29 गेंदों में 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि, इस पारी के बाद उन्हें बीसीसीआई की तरफ से फटकार भी लगी और उन्हें उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया। दरअसल, जेसन रॉय ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आउट होने के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अपना बैट एक बेल पर मार दिया था जिसके बाद उनको मैच रेफरी द्वारा फटकार लगाई गई साथ ही मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग ने सजा की पुष्टि करने के लिए एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि रॉय ने अपराध स्वीकार कर लिया है। इस बयान में कहा गया है, "कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज जेसन रॉय पर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। रॉय ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया। आचार संहिता के लेवेल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।"

वहीं, इस जीत के बाद केकेआर के कप्तान नितिश राणा काफी खुश दिखे। मैच के बाद राणा ने कहा, 'पिछले 3-4 मैचों में मैं टॉस के दौरान एक ही बात कहता रहा हूं। अगर हम सामूहिक रूप से अच्छा खेलते हैं, तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा। हमारे हालातों में इस तरह का प्रदर्शन करने के लिए आपको ड्रेसिंग रूम में काफी जज्बे की जरूरत होती है। विश्वास हमेशा से रहा है कि हम वापसी करेंगे।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार