आईपीएल 2023 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान नितीश राणा (Nitish Rana) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) की शानदार पारियों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया। कोलकाता ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जेसन रॉय की जगह अनुकूल रॉय को खिलाया। वहीं हैदराबाद ने टी नटराजन की जगह राहुल त्रिपाठी को खिलाया। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की अदद से 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान नितीश राणा ने 31 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली।

Advertisement

इन दोनों ने 61(40) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिस वजह से केकेआर 170 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। इन दोनों के अलावा आंद्रे रसेल ने 15 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन बनाये। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मार्को यानसेन और टी नटराजन ने लिए। वहीं एक-एक विकेट भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, ऐडन मार्करम और मयंक मारकंडे ने लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान एडेन मार्करम ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 4 चौको की मदद से 38 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 20 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने 5वें विकेट के लिए 70 (47) रन की साझेदारी की। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने लिए। उनके अलावा हर्षित राणा, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय को एक-एक विकेट मिला। हैदराबाद को आखिरी ओवर में 9 रन जीतने के लिए बनाने थे लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने 3 रन ही खर्चे। 

टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, एन जगदीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कुलवंत खेजरोलिया

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के विकल्प: राहुल त्रिपाठी, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, नीतीश रेड्डी, संवीर सिंह

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार