कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर एक अच्छे बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी हैं और इस समय बेशक वो बल्ले से कुछ खास ना कर पा रहे हों लेकिन अपने डांसिंग मूव्स से एक बार फिर से वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस समय अय्यर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान के 'झूमे जो पठान' सॉन्ग पर नाचते दिख रहे हैं।

Advertisement

अय्यर के इस वीडियो ने तेजी से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेयस अय्यर दो लड़कियों के साथ डांस कर रहे हैं।ये मूमेंट स्टार स्पोर्ट्स पर एक सेगमेंट के दौरान हुआ, जिसमें दो फैनगर्ल्स ने अय्यर को डांस करने के लिए मज़बूर कर दिया और फिर अय्यर भी मंच की परवाह किए बिना खुद को नाचने से ना रोक पाए। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अगर क्रिकेट की बात करें तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया है। ईडन गार्डन्स में खेले गए अपने पहले मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हरा दिया। केकेआर ने आंद्रे रसेल के शानदार अर्द्धशतक के चलते निर्धारित 20 ओवरों में 208/7 का मजबूत स्कोर बनाया और हैदराबाद के सामने 209 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा।

Also Read: Live Score

एक समय हैदराबाद की टीम इस लक्ष्य तक पहुंचती हुई नजर आ रही थी लेकिन आखिरी ओवर में हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। हर्षित राणा ने आखिरी ओवर में खतरनाक हेनरिक क्लासेन और शाहबाज़ अहमद को आउट करके हैदराबाद से मैच छीन लिया और केकेआर की टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत दिला दी। अब शुक्रवार, 29 मार्च को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार