अफगानिस्तान के विस्फोटक खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) सुर्खियों में हैं। नजीबुल्लाह जादरान ने 17 गेंदों में 43 रन बनाकर अपनी टीम को एशिया कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने में मदद की। जिस हिसाब से नजीबुल्लाह जादरान गेंद को हिट कर रहे थे ऐसे में साफ पता चलता है कि कुछ आईपीएल टीमें उनको अपने स्कवॉड में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं। इस आर्टिकल में 3 शामिल है 3 फ्रेंचाइजी का नाम जो आईपीएल 2023 के लिए अफगान बिग-हिटर को साइन कर सकती हैं।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स: केकेआर की टीम को पिछले कुछ सीजन से बैटिंग में स्ट्रगल करते हुए देखा जा चुका है। केकेआर ने मिडिल ऑर्डर में सैम बिलिंग्स का इस्तेमाल किया गया लेकिन वो आंद्रे रसेल को अच्छी तरह से सपोर्ट नहीं कर पाए। इसलिए केकेआर अगले आईपीएल सीजन में ज़ादरान पर दांव लगा सकती है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन की टीम को आईपीएल 2022 में कुछ मैचों में सिर्फ तीन विदेशी क्रिकेटरों के साथ खेलते हुए देखा गया था। यह एक ऐसा पहलू है जिसे अगले आईपीएल से पहले वो ठीक करना चाहेंगे। देवदत्त पडिक्कल को रिलीज कर सकते हैं। वहीं बिग हिटर जादरान को वो खरीदकर मिडिल ऑर्डर में शामिल कर सकते हैं। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: आरसीबी उन फ्रेंचाइजी में से एक है जो आईपीएल 2023 के लिए अफगान बिग-हिटर नजीबुल्लाह जादरान को साइन कर सकती है। फ्रेंचाइजी के पास मीडिल ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी है। शेरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल 2022 में ज्यादा मौके नहीं मिले ऐसे में वो अफगान क्रिकेटर को लाने की योजना बना सकते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार