कोलकाता, 12 मई (CRICKETNMORE): कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने चोटिल खिलाड़ी जॉन हेस्टिंग्स की जगह शॉन टेट को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के बाकी मैचों के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। हेस्टिंग्स को बाएं पैर के टखने में चोट लग गई थी। उन्होंने इस सत्र के केवल दो मैच ही खेले थे।
Advertisement
कोलकाता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने ट्वीटर पर इस बात की पुष्टि की है।
Advertisement
उन्होंने गुरुवार को ट्विट किया, "कोलाकाता की टीम में शॉन टेट का स्वागत कर काफी अच्छा लग रहा है। आपका स्वागत है टेट।"
कोलकाता की टीम टेट के लिए दूसरी आईपीएल टीम है। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में हिस्सा ले चुके हैं।
टेट के आने से कोलकाता के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी।
एजेंसी
Advertisement