Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 56वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरूवार (11 मई) को ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों ने अब तक सीजन में 11-11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से वह 5-5 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा।

Advertisement

KKR vs RR मैच में आप राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल पर दांव खेल सकते हैं। यशस्वी राजस्थान के लिए अब तक सीजन में 43.36 की औसत और 160.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 477 रन ठोक चुके है। इस दौरान उनके बैट से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप आंद्रे रसल या जोस बटलर को चुन सकते हैं।

KKR vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरूवार, 11 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  ईडन गार्डन, कोलकाता

KKR vs RR: Pitch Report

Advertisement

ईडन गार्डन के मैदान पर हाईस्कोरिंग गेम देखने को मिलते हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। इस ग्राउंड पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 से 180 रन के बीच रहता है।

यहां पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। इस मैच में पंजाब किंग्स ने केकेआर के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे केकेआर ने आखिरी गेंद पर हासिल करके जीत प्राप्त की थी।

KKR vs RR Head-to-Head

Advertisement

कुल - 27
कोलकाता नाइट राइडर्स - 14
राजस्थान रॉयल्स - 12
बेनतीजा - 01

KKR vs RR: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Dream 11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज़ - जेसन रॉय, नितीश राणा, रिंकू सिंह, यशस्वी यायसवाल (कप्तान)
ऑलराउंडर - रविचंद्रन अश्विन, आंद्रे रसल (उपकप्तान)
गेंदबाज़ - युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, वरुण चक्रवर्ती

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI

Advertisement

जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नितीश राणा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा

Rajasthan Royals Probable Playing XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जो रूट, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार