नई दिल्ली, 12 फरवरी | भारतीय टीम के नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को लगता है कि केएल राहुल इस समय इतनी अच्छी फॉर्म में हैं कि वह 12वें नंबर के खिलाड़ी के तौर पर भी शतक जमा सकते हैं। राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे वनडे में 112 रनों की शानदार पारी खेली।
Advertisement
धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "शानदार खेले, यह बेहतरीन शतक था भाई। अच्छा जा रहे हो। आप जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हो उससे तो आप 12वें नंबर पर आकर भी शतक जमा सकते हो।"
Advertisement
अभी कुछ दिनों पहले ही राहुल, धवन को सलामी बल्लेबाजी के लिए टक्कर दे रहे थे। हालांकि अब वनडे में उनका स्थान पक्का हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे में उन्होंने नंबर-5 पर बल्लेबाजी की है।