17 दिसंबर।  मोहम्मद शमी (6/56) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर भारत ने यहां वाका मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 243 रनों पर आउट कर दिया। जिसके बाद भारत को 287 रनों का लक्ष्य मिला।

Advertisement

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारत की शुरूआत एक बार फिर खराब रही केएल राहुल पहली ही ओवर के चौथे गेंद पर मिचेल स्टार्क ने क्लिन बोल्ड कर भारत को पहला झटका दे दिया है।

Advertisement

अब भारत की टीम के लिए यह लक्ष्य काफी मुश्किल बन पड़ा है। हर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पंडित का मानना है कि यह टेस्ट मैच भारत की टीम हार जाएगी तो वहीं भारतीय क्रिकेट फैन्स कोहली, पुजारा और रहाणे से एक बड़े करिश्में की उम्मीद कर रहे हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे जबकि भारत अपनी पहली पारी में 283 रन ऑलआउट हो गया था। इस तरह आस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 43 रन की बढत थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार