KL Rahul Record: भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (IND vs WI 2nd ODI) बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर कदम रखते ही भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) इतिहास रच देंगे और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक एलीट रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन जाएंगे।

Advertisement

केएल राहुल के 100 वनडे: सबसे पहले ये जान लीजिए कि केएल राहुल भारतीय वनडे टीम के एक  अहम सदस्य हैं और वनडे क्रिकेट में लगभग 50 की औसत से 3412 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि वो गुवाहाटी में भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे के लिए मैदान पर कदम रखते ही अपने 100 ODI पूरे कर लेंगे और ये मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय विकेटकीपर बन जाएंगे।

जी हां, भारत के लिए बतौर विकेटकीपर अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा ODI खेले हैं। इस लिस्ट में फिलहाल महान महेंद्र सिंह धोनी और नयन मोंगिया ही मौजूद हैं।

भारत के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा ODI

  • महेंद्र सिंह धोनी - 347
  • नयन मोंगिया - 140
  • केएल राहुल - 99
  • दिनेश कार्तिक - 94
  • किरण मोरे - 94

भारत के पास 1-0 की बढ़त: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली टीम इंडिया भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम वनडे में 41.4 ओवर में 296 रनों का लक्ष्य हासिल किया और वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात देकर ये बढ़त हासिल की। अब टीम इंडिया की निगाहें गुवाहाटी वनडे जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने पर टिकी होंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार