30 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 5 जनवरी से होने वाला है। भारत की टीम साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है और अभ्यास का क्रम शुरू कर चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया के केएल राहुल ने टीम इंडिया के बारे में एक खास खुलासा किया है।

Advertisement

केएल राहुल ने खुलासा किया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान वो आक्रमक रवैया अपना कर कमाल करने की भरपूर कोशिश करेगें। केएल राहुल ने आगे कहा है कि वो आने वाले टेस्ट सीरीज में अपने पचासा को 100 में तब्दील करने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि केएल राहुल कई दफा अर्धशतक जमाने में तो सफल रहे हैं लेकिन उन अर्धशतकों को शतक में बदलने में चुक रहे हैं। ऐसे में केएल राहुल ने ऐसा खुलासाकर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को एक बड़ूूी चुनौती दे दी।

साउथ अफ्रीका के वातारवण में खुद को ढ़ालने के लिए केएल राहुल ने कहा कि जहां भारत में आप ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलकर रन बनानें में सफल रहते हैं तो वहीं साउथ अफ्रीकी जैसी जगहों पर आपको ज्यादा रन बनानें हैं तो ज्यादा गेंद छोड़नी होती है। हम उसी रणनीति के तहत साउथ अफ्रीका जा रहे हैं और उम्मीद है इस बार भारत की टीम इतिहास रचकर वापस लौटेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार