Nishan Madushka Injury Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs IND 1st Test) गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन शनिवार, 15 अगस्त को एक बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। दरअसल, खेल के पहले सेशन में श्रीलंकाई खिलाड़ी निशान मदुश्का (Nishan Madushka) फील्डिंग करते समय बेहद ही बुरी तरह चोटिल हो गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना भारतीय टीम की पहली पारी के 10वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ प्रभात जयसूर्या डालने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने घुटने पर बैठकर तेज तर्रार स्वीप शॉट खेला। 

राहुल ने इस शॉट को अच्छी तरह मिडिल किया था जो कि तुरंत ही शॉर्ट लेग पर खड़े श्रीलंकन खिलाड़ी निशान मदुश्का के सीधा हेलमेट से जाकर टकराया। इसके बाद होना क्या था, हेलमेट पर बॉल लगते ही मदुश्का का सिर घूम गया और वो मैदान पर संघर्ष करते दिखे।

इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उन्होंने मदुश्का की जांच की। ये एक गंभीर चोट थी जिसके कारण मदुश्का को खेल छोड़ना पड़ा और वो मैदान से बाहर चले गए। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: गॉल स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है और वो खबर लिखे जाने तक 27 ओवर में 1 विकेट खोकर 101 रन बना चुके हैं। मैदान पर केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल को जोड़ी मौजूद है। बारिश के कारण फिलहाल खेल रुका हुआ है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार