11 फरवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)। हेइनरिक क्लासेन ने भारत के खिलाफ चौथे वनडे में कमाल की पारी खेलकर साउथ अफ्रीकी टीम को जीत दिला दी। शानदार 43 रन की पारी खेलने वाले हेइनरिक क्लासेन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
Advertisement
अपनी पारी दौकान हेइनरिक क्लासेन ने क्रिकेट फैन्स का अपने शॉट्स के जरीए काफी मनोरंजन किया।हेइनरिक क्लासेन ने कल चौथे वनडे में भारत को अकेले दम पर अपनी पारी से हरा दिया। क्लासेन ने 27 गेंद पर 43 रन की पारी खेली।
अपनी पारी में हेइनरिक क्लासेन ने कमाल के शॉट्स खेले। इसके अलावा उनकी पारी में युजवेंद्र चहल की एक वाइड गेंद पर लगाया गया चौका बेहद ही कमाल का और चौंकाने वाला रहा।
कोहली भी हेइनरिक क्लासेन की इस चौके को देखकर बिना हंसे ना रह सके थे। आपको बता दें कि हेइनरिक क्लासेन अंत तक आउट नहीं हुए।