24 अक्टूबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। मोहाली में खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर किंग कोहली ने शानदार खेल दिखाया और अपने वनडे करियर का 26वां शतक जमा दिया। इतना ही नहीं कोहली ने शतक जड़ने के अलावा 154 रन बनाकर नॉट आउट रहे और भारत को जीत दिलाकर नॉट आउट पवेलियन लौटे।

VIDEO: 3G- Jio 4G से भी ज्यादा स्पीड है धोनी, रॉस टेलर को इस तरह से किया स्टंप

Advertisement

कोहली के इस शतकीय पारी में जहां एक तरफ भारत के को जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई तो वहीं अपनी इस शानदार पारी से एक नया इतिहास लिखने के कगार पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

कोहली ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए 16वां शतक जमाया है। ऐसे में कोहली दुनिया के महान सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सिर्फ 1 शतक पीछे है।

वीडियो: धोनी और कोहली ने जसप्रीत बुमराह के साथ किया ऐसा हैरान करने वाला बर्ताव

गौरतलब है कि सचिन ने अपने वनडे करियर में रनों को चेस करने के क्रम में 17 शतक ठोके हैं। यानि यदि कोहली आने वाले समय में लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 1 शतक ठोकने में कामयाब होते हैं तो कोहली सचिन के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगें और आने वाले समयम सचिन के इस बादशाहत को खत्म कर देगें।

OMG: एमएस धोनी ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वैसे आपको बता दें कि बाद में बल्लेबाजी करते हुए कोहली के 16 शतक में 15 शतक डे नाइट मैच में लगे हैं। कोहली यदि इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब कोहली के नाम क्रिकेट का हर एक विराट रिकॉर्ड होगा।

रन मशीन विराट कोहली ने रचा वन डे क्रिकेट का नया इतिहास

चेस करते हुए सबसे ज्यादा बार शतक जमाने वाले बल्लेबाज

Advertisement

सचिन तेंदुलकर – 17 शतक

विराट कोहली- 16 शतक

क्रिस गेल और दिलशान- 11 शतक

Advertisement

जयसूर्या और सईद अनवर- 10 शतक

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार