किंग्स्टन (जमैका), 7 जुलाई | अपनी शतकीय पारी से टीम को विंडीज के खिलाफ आखिरी मैच जीता कर सीरीज दिलाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा से टीम को विजय दिलाना होता। कोहली ने इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रनों की पारी खेली।   एमएस धोनी की कप्तानी में भारत को मिली 5 सबसे बड़ी जीत

Advertisement

इसी के साथ वह लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।  सचिन के नाम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 शतक दर्ज हैं जिसके लिए उन्होंने 232 पारियां ली थीं जबकि कोहली ने महज 102 पारियों में उनके रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया।  एमएस धोनी की कप्तानी में भारत को मिली 5 सबसे बड़ी जीत

मैच के बाद कोहली ने कहा, "मेरे लिए हमेशा टीम को जीत दिलाना मुख्य लक्ष्य होता है। मेरे लिए आकंड़े मायने नहीं रखते। मैं सिर्फ स्कोरबोर्ड को देखता हूं और गेंदबाजों को, किसे निशाना बनाना है और किसे अच्छे से खेलना है। मैं नियंत्रण लेने की कोशिश में होता हूं।"

सीरीज जीतने पर कोहली ने कहा, "पहला लक्ष्य सीरीज पर कब्जा जमाना था। पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। खासकर अजिक्य रहाणे का जिन्होंने शानदार वापसी की। शिखर धवन ने भी शीर्ष क्रम में अच्छा खेला। कुलदीप यादव ने भी पहली सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। टीम के संयुक्त प्रदर्शन से खुश हूं। लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से जीत हासिल करना हमेशा से अच्छा अहसास होता है।" VIDEO: धोनी ने वेस्टइंडीज में टीम इंडिया और वाइफ साक्षी के साथ काटा बर्थ डे केक

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार