नई दिल्ली, 21 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड एंड वेल्स में वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है, जिसमें मेजबान टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कई दिग्गजों का मानना है कि यह इंग्लैंड की टीम के लिए अतिरिक्त दबाव है लेकिन टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स का मत अलग है।

Advertisement

स्टोक्स ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीम को मिला यह तमगा उसके प्रदर्शन का परिणाम है जो दिन-रात की अथक मेहनत के बाद आया है। स्टोक्स बेसब्री से वर्ल्ड कप की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

स्टोक्स ने कहा, "हमने बीते तीन-चाल साल में जिस तरह की क्रिकेट खेली है उसके दम पर हमने यह 'फेवरेट्स' का तमगा हासिल किया है। वर्ल्ड की नंबर-1 टीम होने के नाते आप हर टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में जाते हो। अगर भारत और आस्ट्रेलिया नंबर-1 टीम होतीं तो वो भी इसी तमगे के साथ आतीं, लेकिन नंबर-1 के टैग को हम वर्ल्ड कप में नहीं ले जा सकते क्योंकि हमने चैम्पियंस ट्रॉफी (2017) में देखा है कि हम शानदार क्रिकेट खेल रहे थे लेकिन फिर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमें एक ऐसी विकेट मिली जो हमारे बजाए उनके मुताबिक थी। इससे हमने सीखा और अब हम पहले से बेहतर हुए। हम अब एक बेहतर टीम हैं क्योंकि अब हम स्थितियों को बेहतर तरीके से पढ़ लेते हैं।"

 

इस वर्ल्ड कप में दो बल्लेबाजों पर सभी की नजरें होंगी वो हैं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ। स्मिथ बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण एक साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। स्टोक्स ने कहा कि इन दोनों ने खेल को आसान बना दिया है और इसलिए स्टोक्स इन दोनों के फैन बन गए हैं। 

स्टोक्स ने कहा, "वह दोनों शानदार खिलाड़ी हैं और मैंने दोनों के खिलाफ खेला है। आप जब उनके खेलते हुए देखते हो तो वह लगता है कि खेल काफी आसान है। इसलिए मैं इन दोनों खिलाड़ियों का फैन बन गया हूं। इन दोनों की अपनी शैली है और दोनों अलग तरीके से खेलते हैं, लेकिन दोनों काफी असरदार साबित होते हैं। आप जाहिर तौर पर इनके खिलाफ जीतने के लिए खेलते हैं लेनिक अंत में आपको अंत में इस तरह से देखना होता कि आप क्रिकेट को पसंद करते हो और मैं कोहली और स्मिथ की बल्लेबाजी देखना पसंद करता हूं।"

स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की सफलता का कारण उसका एक ईकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना है। 

Advertisement

स्टोक्स ने कहा, "हमारे अच्छे प्रदर्शन का एक कारण यह है कि हम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं करते हैं। अलग-अलग खिलाड़ियों ने अलग-अलग समय अच्छा किया है चाहे गेंद से हो या बल्ले से। आपके पास मोइन अली है जो हमारे लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह निचले क्रम में बल्ले से भी अच्छा करते हैं और उनके 10 ओवर काफी किफायती रहते हैं। निचले क्रम में उन जैसा खिलाड़ी होना शानदार है।"

 

स्टोक्स ने कहा, "हमारे पासे जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, कप्तान इयोन मोर्गन और जोस बटलर हैं जो मैदान पर जाकर शानदार पारी खेल सकते हैं। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो रडार के अंदर रहते हैं लेकिन लगातार अच्छा कर रहे हैं। एक खिलाड़ी निश्चित तौर पर हमारे लिए अहम है वो हैं कप्तान मोर्गन क्योंकि वह शानदार कप्तान हैं और जब लय में आते हैं तो लगातार रन करते हैं। बटलर और जोए रूट बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे अहम मोर्गन हैं।"

2017 में पब के बाहर हुए विवाद के कारण स्टोक्स की काफी किरकीरी हुई थी लेकिन स्टोक्स का मानना है कि एक खिलाड़ी को असफलताओं और सफलताओं पर हावी नहीं होने देना चाहिए। 

Advertisement

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "मैं मानता हूं कि हर कोई निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। हर कोई मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है नहीं तो आपको उसे भूल जाना चाहिए। वहीं अगर आप अच्छा करते हो तो आप उसके साथ हमेशा जी नहीं सकते।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार