21 सितंबर/हैदराबाद (CRICKETNMORE) । कप्तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा की शानदार पारियों की बदौलत रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लाहौर लायंस को 4 विकेट से हरा दिया। इस साल आईपीएल चैंपियन रही कोलकाता की चैंपियंस लीग में लगातार दूसरी जीत है। गंभीर औऱ उथप्पा की शतकीय साझेदारी की बदौलत कोलकाता ने 3 गेंद बाकी रहते ही 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लेने के लिए सुनील नरायण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लाहौर लायंस के 151 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरूआत बहुत अच्छी रही औऱ रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी करी। गंभीर ने 47 गेंदों में 8 चौकों की मदद 60 रन की पारी खेली औऱ उथप्पा ने 34 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। 100 रन के स्कोर पर अदनान रसूल ने उथप्पा को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिखाई। इसके बाद 15 रन के अंदर कोलकाता की टीम को दो और झटके लगे। मनविंदर बिसला(6 रन) और युसुफ पठान(11 रन) दूसरे मैच में भी बड़ी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। शानदार शुरूआत के बाद अंत के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से कोलकाता की टीम बैकफुट पर आ गई। पिछले मैच के हीरो रहे रयान टेन दसकाटे (14 रन) औऱ आंद्रे रसल (1 रन) ही बना सके। आखिरी ओवर की पहले ओवर में आंद्रे रसेल का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए पैट कमींस ने चौका लगाकर कोलकाता की जीत पक्की करी। लाहौर के लिए ऐजाज चीमा ने 2 औऱ आसिफ राजा,वहाब रियाज,मुस्तफा इकबाल और अदनान रसूल ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट नुकसान पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया। नासिर जमशेद और अहमद शहजाद की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी करी। लायंस के लिए अहमद शहजाद ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। शहजाद के आउट होने के बाद लायंस का कोई अन्य खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अंत में उमर अकमल ने 24 गेंदों में 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली औऱ अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता के लिए सुनील नरायण ने 3 औऱ पैट्रिक कंमीस,पीयूष चावला औऱ कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया।  

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार