भारत के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है और पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने फैंस का भरपूर मनोरंजन भी किया। हालांकि, इस दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में कप्तान शुभमन गिल के पिता लखविंदर सिंह भी पहुंचे हुए थे।

Advertisement

इसी दौरान वहां मौजूद एक फैन ने गिल के पिता लखविंदर सिंह से बेहद निजी सवाल पूछ लिया। इस समय सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये फैन गिल के पापा से पूछता है कि उनके बेटे की शादी कब होगी?

Advertisement

लखविंदर सिंह अपनी सीट पर एक बच्चे के साथ बैठकर मैच देख रहे थे, तभी ये उत्साही फैन उनके पास पहुंचा। उसने पहले शिष्टाचार से उनका अभिवादन किया और तुरंत बाद सवाल दाग दिया कि वो शुभमन की शादी की योजना कब बना रहे हैं। इस अप्रत्याशित सवाल पर गिल के पिता मुस्कुरा दिए और शांत स्वर में जवाब दिया कि शादी से जुड़ा फैसला पूरी तरह शुभमन पर निर्भर है और परिवार की ओर से इस विषय पर कोई दबाव नहीं है।

फैन यहीं नहीं रुका। उसने अगला सवाल और भी चटपटा कर दिया और पूछा कि क्या शुभमन की शादी सारा तेंदुलकर से होगी? सोशल मीडिया पर पहले से ही शुभमन और सारा के बीच कथित रिश्ते की चर्चाएं चलती रही हैं। फैन ने मज़ाकिया अंदाज़ में यह पूछते हुए एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया गया। ये क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गई और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

उधर मैदान पर शुभमन गिल बतौर कप्तान एक और अनोखे रिकॉर्ड के कारण सुर्खियों में रहे। पहले टेस्ट के पहले दिन टॉस हारते ही वो लगातार आठ टेस्ट मैचों में टॉस गंवाने वाले कप्तान बन गए। ये किसी नए कप्तान के लिए एक अनोखा और अवांछित रिकॉर्ड है। हालांकि, गिल ने इसे खेलभावना के साथ लिया और मज़ाक करते हुए कहा कि शायद उनकी कप्तानी का पहला सफल टॉस 2027 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिलेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार