2 दिसंबर। केम फ्लेचर (103) के शतक और बाकी तीन अन्य बल्लेबाजों के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड-ए ने यहां इंडिया-ए के खिलाफ जारी तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 398 रन का स्कोर बनाया। कोबम ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड-ए ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम मैच के तीसरे दिन 131.4 ओवर में 398 रन पर ऑलआउट हो गई। 

मेजबान टीम के लिए फ्लेचर ने 221 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा टिम शिफर्ट ने 86, कप्तान डग ब्रैसवेल ने 55 और काइल जेमिनसन ने 53 रन बनाए। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 27 और लॉकी फग्र्यूसन ने 20 रन का योगदान दिया। 

इंडिया-ए के लिए कृष्णप्पा गौतम ने छह, मोहम्मद सिराज ने दो और रजनीश गुरबानी तथा नवदीप सैनी को एक-एक विकेट मिले। 

इंडिया-ए ने पहली पारी में 323 रन का स्कोर बनाया था और उसने अब दूसरी पारी में एक विकेट पर 38 रन बना लिए हैं और वह अभी न्यूजीलैंड-ए के स्कोर से 37 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष है। 

स्टंप्स के समय रविकुमार सामर्थ 27 और अंकित बावने पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। अभिमन्यु ईश्वरण दो रन ही बना सके। न्यूजीलैंड-ए की ओर से कप्तान डग ब्रैसवेल को एक विकेट मिला है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार