IND vs NZ 1st T20I: क्रिकेट के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच भले ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती हो, लेकिन मैदान के बाहर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच अच्छे रिश्ते भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत नजारा भारत और न्यूजीलैंड के बीच गए पहले टी20 मुकाबले के बाद देखने को मिला। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुलदीप मिचेल की बेटियों से मिलते नजर आ रहे हैं।

यह पल गुरुवार (22 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए पहले टी20 मुकाबले के बाद का है। मैच खत्म होने के बाद कुलदीप यादव और डेरिल मिचेल ड्रेसिंग रूम में एक साथ दिखाई दिए। इसी दौरान कुलदीप यादव मिचेल की बेटियों से मिलते हैं और दोनों बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। वहीं मिचेल भी अपनी बेटियों के साथ मजाक मस्ती करते दिखते हैं। 

कुलदीप और मिचेल का यह पल दिखाता है कि मैदानी मुकाबला अपनी जगह है, लेकिन खिलाड़ियों के बीच दोस्ती और सम्मान भी उतना ही अहम है।

VIDEO:

मैच में भारत ने चार विकेट से दर्ज की थी जीत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले की बात करें तो मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

इसके जवाब में भारतीय टीम को संजू सैमसन ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने 33 गेंदों में 67 रन बनाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन की अहम पारी खेलकर टीम की रन गति बनाए रखी। वहीं आखिरी में भारत को जीत तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नमन धीर ने संभाली।

Also Read: LIVE Cricket Score

नमन धीर ने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 42 रन ठोककर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार