टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए पिछले छह महीने किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। आईपीएल 2020 में एक खराब सीजन के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भारत के अधिकांश इंटरनेशनल मैचों में बैंच ही गर्म की थी और वह ज्यादातर मुकाबलों से बाहर ही रहे। लेकिन जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिला तो फिर वह काफी ज्यादा मंहगे साबित हुए थे और उनकी जमकर पिटाई हुई।

Advertisement

अपनी खराब फॉर्म के बारे में मिड डे से बातचीत के दौरान कुलदीप यादव ने कहा, 'यदि आप नियमित रूप से खेल रहे हैं, तो आपको लेंथ के बारे में आईडिया मिलता है। तब आप जल्दी से पहचान कर सकते हैं कि किस लेंथ के साथ आपको गेंदबाजी करनी है। लेकिन जब आप ब्रेक ले लेकर खेल रहे होते हैं तो कभी-कभी लेंथ परखने में गलती हो सकती है।

Advertisement

कुलदीप यादव ने आगे कहा, 'मैं अपनी लेंथ के लिए कड़ी मेहनत करता हूं, तो इससे मुझे बेहतर गेंदबाजी करने में मदद मिलेगी। पहला गेम बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि मैं लंबे समय के बाद खेल रहा था। मैं उस मैच में अच्छी लय में नहीं था। अगर मैं नियमित रूप से खेल रहा होता, तो रिदम एक मुद्दा नहीं होती।'

कुलदीप ने कहा, 'मैंने पहले ओवर के बाद एक अच्छी वापसी की [13 रन देकर]। दूसरे गेम में, मैंने बेहतर गेंदबाजी की। बस यह था कि पिच पर स्पिन के लिए कोई सहायता नहीं थी, इसलिए मुझे वांछित परिणाम नहीं मिले। फ्लैट पिचों पर लेंथ महत्वपूर्ण होती है। वनडे में स्पिनरों के लिए मुश्किल था, सभी ने रन लुटाए हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार