दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy Final 2026) का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन (East Zone) और साउथ जोन ( South Zone) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार (7 सितंबर) को ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसी दौरान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) ने भी अपने बल्ले से दमदार पारी खेली।

Advertisement

21 साल के झारखंड में जन्मे दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने ईस्ट जोन की पहली पारी में 128 गेंदों में शतक जड़ा और 132 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टीम के कप्तान ईशान किशन के साथ पांचवें विकेट के लिए 290 गेंदों में 230 रन की शानदार साझेदारी भी निभाई। 

हालांकि, कुशाग्र की बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा उनके शतक के बाद किए गए खास सेलिब्रेशन की हो रही है। जैसे ही उन्होंने अपना शतक पूरा किया, कुशाग्र ने अपने बल्ले को वायलिन की तरह पकड़ लिया और उसे बजाने की एक्टिंग करते हुए सेलिब्रेशन किया।

कुशाग्र का यह अनोखा अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल पर भी वायरल हो गया है। क्रिकेट फैंस को उनका यह सेलिब्रेशन काफी पसंद आ रहा है। इस मजदार सेलिब्रेशन का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने भी बल्ले से जमकर धमाल मचाया। ईशान ने कप्तानी पारी खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा और 334 गेंदों में 270 रन बनाए। ईशान और कुशाग्र की इस बड़ी साझेदारी की बदौलत ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार