20 अप्रैल, इंदौर (CRICKETNMORE)। इंदौर में खेले जा रहे आईपीएल के 21वें मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने ये खबर लिखे जाने तक 1 विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। LIVESCORE

Advertisement

आउट होने वाले खिलाड़ी शॉन मॉर्श रहे जिन्हें मिशेल म्क्क्लेनाघन ने 26 रन पर पोलार्ड के हाथों कैच कराकर पवेलियन ही राह चलने पर मजबूर कर दिया। आउट होने से पहले शॉन मार्श ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शॉन मार्श ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 500 रन पूरे कर लिए।

Advertisement

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 500रन या उससे ज्यादा रन बनानें का कारनामा करने वाले मार्श तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले रैना और धोनी मुंबई के खिलाफ 500 ये ज्यादा रन बना चुके हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

सुरेश रैना ने 707 रन और धोनी ने 524 रन मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में बनाए हैं। इसके अलावा सबसे कम मैच खेलकर आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 500 रन बनानें के मामले में शॉन मार्श ने रहाणे की बराबरी कर ली है। रहाणे ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 11 मैच में 500 रन पूरे किए थे तो वहीं क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 10 मैचो में 500 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहे थे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार