लीड्स, 1 जून (आईएएनएस)| हेडिंग्ले स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 454 रनों पर घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 455 रनों का लक्ष्य रखा है। दोनों ही टीमों ने पहली पारी में 350 रनों का समान स्कोर खड़ा किया था।


लाइव स्कोर⇒ दूसरा टेस्ट: इग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड



तीसरे दिन छह विकेट पर 338 रन बना चुकी न्यूजीलैंड के लिए शतक बनाकर नाबाद लौटे बी. जे. वाटलिंग (120) के रूप में चौथे दिन पहला विकेट गिरा। मार्क क्रेग (नाबाद 58) ने इसके बाद टिम साउदी (40) के साथ आठवें विकेट के लिए 7.73 के औसत से तेज गति से 67 रनों की साझेदारी कर टीम को 450 के करीब पहुंचा दिया।

न्यूजीलैंड ने चौथे दिन मात्र 16 ओवर खेले और 116 रन बना डाले।

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में मार्क वुड ने सर्वाधिक तीन, जबकि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो-दो विकेट हासिल किए। ब्रॉड ने पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे, जबकि वुड और एंडरसन को दो-दो विकेट मिला था।

न्यूजीलैंड पहली पारी में टॉम लाथम (84) और ल्यूक रोंची (88) की बदौलत 350 रन बना सका था। कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (41) और मार्क क्रेग (41) ने भी उपयोगी पारियां खेली थीं।

न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में साउदी ने चार, जबकि ट्रेंट बोउल्ट और मार्क क्रेग ने दो-दो विकेट चटकाए थे।

न्यूजीलैंड की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी भी 350 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में एडम लिथ (107) और कप्तान एलिस्टर कुक (75) सर्वोच्च स्कोरर रहे। निचले क्रम पर ब्रॉड ने 46 रनों की तेज उपयोगी पारी खेली।

तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड लॉर्ड्स में हुआ पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार