द हंड्रेड के मेंस कॉम्पिटिशन में खेले गए छठे मुकाबले में लंदन स्पिरिट ने वेल्श फायर को 8 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल कर ली। स्पिरिट की जीत में डेविड वॉर्नर ने 70 रनों का योगदान दिया। वहीं, वेल्श फायर की टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का भी साथ नहीं मिला जिसके चलते उनकी टीम को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस मैच में वेल्श फायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन डेविड वार्नर की अगुवाई में स्पिरिट की टीम ने इस फैसले को गलत साबित कर दिखाया। वॉर्नर ने 42 गेंदों में 58 रनों की पारी खेलकर लंदन स्पिरिट के लिए एक बड़े स्कोर की नींव रखी। वॉर्नर के अलावा जेमी स्मिथ (14 गेंदों में 26 रन) और एश्टन टर्नर (14 गेंदों में 24 रन) ने अच्छी पारियां खेली जिसकी बदौलत स्पिरिट ने 154/7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया।

Advertisement

एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए, वेल्श फायर की टीम केवल 7.5 ओवर में 55/6 के स्कोर पर मुश्किल में फंस गई। इस समय वो मुश्किल में नजर आ रहे थे लेकिन बेयरस्टो ने एक धमाकेदार पलटवार किया और अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। बेयरस्टो ने केवल 50 गेंदों पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन बनाए। उनके इस शानदार प्रयास ने वेल्श फायर को जीत के बेहद करीब ला दिया ता, लेकिन अंततः वो 8 रन से हार गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

जॉनी बेयरस्टो शुरुआत में तो शांति से खेल रहे थे लेकिन जब उनकी टीम को तेज रनों की जरूरत थी तो उन्होंने क्रिस ग्रीन के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और मैच का रुख पलट दिया। दोनों ने आखिरी 35 गेंदों में 82 रन जोड़े, जिसमें बेयरस्टो ने अपनी पावर-हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए 172 की स्ट्राइक रेट से शानदार बल्लेबाजी की। आखिरी पांच गेंदों पर 19 रनों की ज़रूरत थी, बेयरस्टो ने दो छक्के लगाकर मैच का रोमांच बनाए रखा, लेकिन ल्यूक वुड ने आखिरी सेट में धैर्य बनाए रखते हुए स्पिरिट की जीत पक्की कर दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार