India Women Team Train Ahead: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। मंधाना पुरुष और महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

Advertisement

स्मृति मंधाना ने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में 19 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 37 रनों की शानदार पारी खेलकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। ​उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया। अब उनके नाम 171 पारियों में 4788 रन हैं।

इस मैच से पहले, मंधाना के नाम 170 पारियों में 4751 रन थे और न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ आठ रन चाहिए थे। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत करते ही 7 गेंदों में दो चौके और दो सिंगल से यह उपलब्धि अपने नाम कर ली।

मंधाना और बेट्स पहले से ही पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम से आगे थीं। अब उन्होंने उनसे और भी ज्यादा बढ़त बना ली है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (पुरुष और महिला) में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में स्मृति मंधाना पहले पायदान पर पहुंच गई हैं। उनके नाम 4,788 हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 4,758 दूसरे पायदान पर हैं। पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी बाबार आजम 4,596 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर 4,292 रन के साथ चौथे पायदान पर हैं। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 4,287 रन के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

मंधाना और बेट्स पहले से ही पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम से आगे थीं। अब उन्होंने उनसे और भी ज्यादा बढ़त बना ली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 124 रन बनाकर मिताली के 10,868 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और अपना 18वां अंतरराष्ट्रीय शतक भी लगाया। यह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक थे, जिससे वह दिग्गज मेग लैनिंग से आगे निकल गईं। बाद में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने शतक के इस रिकॉर्ड की बराबरी की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार