इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मुसीबत में नजर आ रही है। दूसरी पारी में दोनों ओपनर्स के बाद कप्तान विराट कोहली भी सस्ते में आउट हो चुके हैं और अब उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा से बड़ी पारियों की उम्मीद है।

Advertisement

टीम इंडिया के शुरुआती दो विकेट मार्क वुड ने चटकाए। भारत को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब शानदार फॉर्म में दिख रहे रोहित शर्मा पुल शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। रोहित ने आउट होने से पहले 36 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

Advertisement

रोहित जिस तरह से आउट हुए वो काफी निराशाजनक रहा क्योंकि जिस गेंद पर वो आउट हुए उससे पहले वाली बॉल पर वो पुल शॉट पर ही छक्का लगा चुके थे। इस छक्के के बाद जो रूट ने उस एरिया में फील्डर्स बिछा दिए और वुड ने रोहित के खिलाफ बाउंसर्स का ही प्लान बनाया।

ऐसे में कोई और बल्लेबाज़ होता तो शायद फील्डर्स को देखते हुए वो शॉट ना खेलता लेकिन कहीं न कहीं रोहित शर्मा की ज़िद्द ने टीम इंडिया का बंटाधार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाने के बाद शायद वो इस गेंद को छोड़ सकते थे या डिफेंस कर सकते थे मगर उन्होंने हमेशा ये कहा है कि पुल उनका फेवरिट शॉट है और वो हर हाल में इस शॉट को खेलते रहेंगे।

अगर रोहित ये शॉट ना खेलते तो शायद इस मैच में भारत की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती थी। मगर अब टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट बचाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार