लंका प्रीमियर लीग 2023 के क्वालीफायर 2 में बी-लव कैंडी ने कप्तान वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से गाले टाइटंस को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ कैंडी ने फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में कल उनका मुकाबला दांबुला औरा से होगा। क्वालीफायर 2 में  कैंडी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ये पहली बार है जब किसी एसोसिएट टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड को हराया। अब सभी 12 फुल मेंबर्स को एसोसिएट टीम के खिलाफ कम से कम एक हार मिली है। 

Advertisement

बी-लव कैंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 137 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 48(30) रन कप्तान वानिंदु हसरंगा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा दिनेश चांदीमल ने 37 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। गाले टाइटंस की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट सोनल दिनुशा और दासुन शनाका ने चटकाए। एक- एक विकेट कासुन राजिथा और तबरेज़ शम्सी को मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाले टाइटंस 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 123 रन ही स्कोरबोर्ड पर टांग सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सोनल दिनुशा ने बनाये। उन्होंने 32 गेंद में एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने 19 गेंद का सामना करते हुए 4 चौको की मदद से 25(19) रन का योगदान दिया। बी-लव कैंडी  की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मोहम्मद हसनैन, चतुरंगा डी सिल्वा और कप्तान वानिंदु हसरंगा ने चटकाए। एक विकेट सहान अराचिगे भी लेने में सफल रहे। 

गाले टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: लसिथ क्रूसपुले, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, सोहन डी लिवरा, नजीबुल्लाह जादरान, दासुन शनाका (कप्तान), सीकुगे प्रसन्ना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, तबरेज़ शम्सी, सोनल दिनुशा। 

Also Read: Cricket History

बी-लव कैंडी की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद हारिस, थानुका डाबारे, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, चतुरंगा डी सिल्वा, आसिफ अली, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), सहान अराचिगे, लाहिरू मदुशंका, मोहम्मद हसनैन, मुजीब उर रहमान। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार