Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार (15 अप्रैल) को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। इस टीम ने अपने शुरुआत 4 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स की बात करें तो यह टीम पॉइंट्स टेबल पर 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ छठे पायदान पर है।

इस मैच में आप विस्फोटक ऑलराउंडर काइल मेयर्स पर दांव खेल सकते हैं। काइल मेयर्स आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक LSG के लिए 4 मैचों में 180.51 की स्ट्राइक रेट से कुल 139 रन बनाए हैं। उपकप्तान के तौर पर सैम करन या शिखर धवन को चुना जा सकता है।

LSG vs PBKS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 15th अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

LSG vs PBKS: Pitch Report

यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 157 रन है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

यहां पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था जिसमें SRH की टीम 20 ओवर में महज 121 रन ही बना सकी थी। मेजबानों ने यह मैच महज 16 ओवर में खत्म करके 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

LSG vs PBKS Head-to-Head

कुल - 01
लखनऊ सुपर जायंट्स - 01
पंजाब किंग्स - 00

LSG vs PBKS: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Dream 11 Team

विकेटकीपर - निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ - शिखर धवन, केएल राहुल
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, काइल मेयर्स (कप्तान), सैम करन (उपकप्तान), क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज़ - कगिसो रबाडा, मार्क वुड, अर्शदीप सिंह

Lucknow Super Giants Probable Playing XI 

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई

Punjab Kings Probable Playing XI 

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कागिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार