Macneil Noronha Replaced Ramakrishna Ghosh In CSK Team:  इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम (Chennai Super Kings) में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, CSK ने अपने चोटिल खिलाड़ी रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh) की जगह 24 साल के भारतीय अनकैप्ड ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा (Macneil Noronha) को अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मैकनील नोरोन्हा की एक तस्वीर साझा करके उनका वेलकम किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैकनील हैडली नोरोन्हा को रामकृष्णा घोष के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि मैकनील नोरोन्हा ने हाल ही में 2024/25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें नमन अवॉर्ड्स में MA चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उन्हें तब मिला, जब कर्नाटक क्रिकेट टीम ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी स्क्वाड में शामिल किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कर्नाटक के लिए तीन मुकाबले भी खेले।

बात करें अगर रामकृष्ण घोष की तो वो हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। उन्हें दाएं पैर पर चोट लगी थी जिसके कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यही वज़ह है मैकनील को CSK ने उनकी जगह 30 लाख रुपये में खरीदा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, महेंद्र सिंह धोनी धोनी, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल, शिवम दुबे, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स, प्रशांत वीर, मैकनील नोरोन्हा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार