New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI: श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा (Maheesh Theekshana Hat-Trick) ने बुधवार (8 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में दूसरे वनडे मैच के दौरान अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। तीक्षणा ने अपने कोटे के आठ ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट हासिल किए औऱ इस दौरान उन्होंने हैट्रिक ली। 

Advertisement

तीक्षणा ने पारी के 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल सैंटनर और छठी गेंद पर नाथन स्मिथ को आउट किया। इसके बाद वह 37वां और आखिरी ओवर करने आए और पहली ही गेंद पर डेरिल मिचेल को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। 

Advertisement

हैट्रिक लेने वाले सातवें श्रीलंकाई

तीक्षणा वनडे में हैट्रिक लेने वाले श्रीलंका से सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले चमिंडा वास (2 बार), लसिथ मलिंगा (2 बार), फरवेज महारुफ, थिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा और दिलशान मदुशंका ने ही यह कारनामा किया था। इसके अलावा वह तीसरे श्रीलंकाई हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर यह कमाल किया है। 

बता दें कि सीरीज के पहले वनडे में तीक्षणा टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें लाहिरू कुमारा की जगह इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि बारिश के कारण यह मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ था। जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर  37 ओवर प्रति पारी कर दी गई थी। जिसमें एक गेंदबाद अधिकतम 8 ओवर डाल सकता था। तीक्षणा की पारी के चलते न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट गवाकर 255 रन तक ही पहुंच सकी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार