14 जुलाई । श्रीलंका के महान बल्लेबाज महला जयवर्धने ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वह टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लेगें। 

Advertisement

महैला जयवर्धने ने एक प्रैस रीलिज जारी कर कहा कि यह एक आसान निर्णय नहीं था । 18 साल तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य और सम्मान की बात है। लेकिन मुझे लगता है कि ये सही समय है। 

Advertisement

इंडिया अगले महीने 4 अगस्त से 18 अगस्त तक पाकिस्तान के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के बाद जयवर्धने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इसी साल श्रीलंका के ट्वंटी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जयवर्धने ने ट्वंटी 20 क्रिकेट से भी सन्यास ले लिया था।  जयवर्धने फिलहाल वन डे क्रिकेट खेलते रहेंगे। 

जयवर्धने ने अगस्त 1997 में इंडिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। कोलंबो में खेले गए इस मैच में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 952 रन बने थे।  इस मैच में जयवर्धने ने 66 रन की पारी खेली थी। जयवर्धने ने अब तक 145 टेस्ट मैचे खेले हैं जिसमें उन्होंने 50.18 की औसत से 11493 रन बनाए हैं। इसमें 33 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं।  

(Cricketnmore Team)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार