श्रीलंका के पूर्व कप्तान और पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने अपनी ड्रीम टी-20 इलेवन के पहले पांच खिलाड़ियों को चुना है। जिसमें उन्होंने एक भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है। आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में संजना गणेशन ने बात करते हुए जयवर्धने ने अपनी ड्रीम टीम में जो पहले पांच खिलाड़ी चुने हैं उसमें राशिद खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, जोस बटलर और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। 

Advertisement

जयवर्धन ने कहा, “ मेरे लिए गेंदबाज टी-20 क्रिकेट का सबसे अहम पहलू हैं और राशिद खान एक पूर्व स्पिनर हैं जो बल्लेबाजी कर सकता है। राशिद सातवें या आठवें नंबर के बहुत अच्छे बल्लेबाजद हैं औऱ संयोजन के आधार पर विभिन्न परिस्थितियों में उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वह पारी के अलग-अलग फेज में गेंदबाजी कर सकते हैं, जैसे पावरप्ले, मिडल ओवर और डेथ ओवरों में भी। इसलिए मैं राशिद को सबसे पहले चुनुंगा।

Advertisement

इसके अळावा जयवर्धने ने गेंदबाजी में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अफरीदी और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बुमराह को रखा है। 

बल्लेबाजी में इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर टीम के  उप-कप्तान जोस बटलर को रखा है। बटलर ने आईपीएल 2022 में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं औऱ अभी तक तीन शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा दूसरे बल्लेबाज पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार