अपने घर रांची में धोनी बारिश का मजा ले रहे हैं

Updated: Sat, Jul 02 2016 18:23 IST

2 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भारत को जीत दिलाने के बाद इन दिनों भारत के वनडे और टी- 20 टीम के कप्तान धोनी अपने होम टाउन रांची में अपने फ्री टीइम का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से बखुबी लगाया जा सकता है जब धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर रांची में बारिश का मजा लेते हुए एक फोटो पोस्ट की है। इतनी ही नहीं सभी जानते हैं कि धोनी को अपने बाइक से सबसे ज्यादा प्यार है। रांची में बारिश के मौसम में धोनी बाइक की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

फेसबुक पेज पर धोनी ने इसके अलावा एक ऐसा फोटो पोस्ट किया है जिसका चर्चा धोनी के फैन्स के बीच काफी हो रही है। उस फोटो में धोनी अपने घर पर अपना हेयर कटिंग करा रहे हैं। यह फोटो जैसे ही फेसबुक पर धोनी ने पोस्ट किया वैसे ही फोटो सोशल नेटवर्क साइट पर वायरल हो गया है।

गौरतलब है कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से खुद को अलग कर लिया है जिसके कारण धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं हैं और आने वाले समय में धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 16 अक्टूबर  से शुरु होने वाले वनडे सीरीज में फिर से टीम के साथ जुड़ेगें।

यहां देखिए धोनी की अपने होमटाउन रांची में बारिश का मजा लेते हुए फोटो..

 

ये भी है धोनी का अंदाज

-

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें