India vs Australia: स्टीव स्मिथ अपने सामान्य नेट सेशन में मार्नस लाबुशेन के साथ ट्रेनिंग सेशन में पसीना बहा रहे थे, तभी एक युवा खिलाड़ी ने उनका ध्यान खींचा। टीम के साथी और सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ थे जिन्होंने कहा, 'यह आदमी अश्विन की तरह ही गेंदबाजी करता है।' रेनशॉ जिस लड़के का जिक्र कर रहे थे, वह बड़ौदा के ऑफ स्पिनर महेश पिठिया थे। क्रिकबज ने खुलासा किया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम प्री-टेस्ट सीरीज तैयारी के लिए महेश पिठिया के साथ तैयारी कर रही है।

Advertisement

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नेट ड्यूटी के लिए ही महेश पिठिया को नहीं चुना है बल्कि वो उन्हें अपनी योजनाओं के अभिन्न अंग होने का एहसास भी करा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने महेश पिठिया को उसी टीम होटल में आवास दिया है जहां स्टीव स्मिथ, कप्तान पैट कमिंस और डेविड वार्नर जैसे दिग्गज ठहरे हुए हैं।

Advertisement

महेश पिठिया केएससीए मैदान में ऑस्ट्रेलिया के पहले ट्रेनिंग सेशन में टीम के साथ जुड़ चुके हैं। ये भी खबर है कि रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी-20 में उनकी गेंदबाजी की इंस्टाग्राम क्लिप के माध्यम से दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई थिंक-टैंक द्वारा उन्हें पिक किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम के थिंक टैंक ने उनकी गेंदबाजी में आर अश्विन के साथ समानता की पहचान की थी।

वहीं अगर महेश पिठिया की बात करें तो वो बड़ौदा की टीम से खेलने वाले युवा स्पिन खिलाड़ी हैं। महेश पिठिया ने अब तक केवल चार फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 21 साल की उम्र का ये खिलाड़ी मूल रूप से सौराष्ट्र के जूनागढ़ का रहने वाला है। अपने क्रिकेट के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए वो बड़ौदा चले गए थे। महेश पिठिया एक ऐसे घर से आते हैं जहां कोई टेलीविजन सेट तक नहीं था। 11 साल के पिठिया ने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 की घरेलू सीरीज के दौरान अश्विन को एक टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते देखा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार