मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी 2024) के 21वें यानि आखिरी लीग मैच में टेक्सास सुपरकिंग्स का सामना सिएटल ओर्कास से हुआ जिसमें फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सुपरकिंग्स ने ओर्कास को 37 रनों से हरा दिया। इस मैच को जीतने के लिए ओर्कास के सामने 178 रनों का टारगेट था लेकिन पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 140 रन ही बना पाई। सुपरकिंग्स के लिए इस मैच मेंं जीत के हीरो केल्विन सैवेज रहे जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो ओर्कास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया औैर पहले दो ओवरों तक तो उनका ये फैसला सही साबित होता दिख रहा था। सुपरकिंग्स ने डेवोन कॉनवे और जोशुआ ट्रम्प के विकेट पहले दो ओवरों में ही गंवा दिए लेकिन इसके बाद सुपरकिंग्स ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (39) और मिलिंद कुमार (29) की पारियों के चलते मैच में वापसी की। कीमो पॉल ने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करके ओर्कास को एक बार फिर से ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया।

Advertisement

हालांकि, इसके बाद केल्विन सैवेज ने आकर 27 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को 177 तक पहुंचा दिया। ओर्कास के लिए अयान खान और कीमो पॉल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए। इसके बाद जब ओर्कास की टीम 177 रनों का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत भी काफी खराब रही और रयान रिकल्टन के रूप में उनका पहला विकेट पारी की पहली ही गेंद पर गिर गया।

ओर्कास के बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए जबकि दूसरे हाई स्कोरर कीमो पॉल रहे जिन्होंने 25 रन बनाए। सुपरकिंग्स के लिए ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि नूर अहमद और केल्विन सैवेज ने 2-2 विकेट लिए। सैवेज को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ओर्कास की टीम 7 में से सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई और निराशा के साथ उनका टूर्नामेंट खत्म हुआ जबकि सुपरकिंग्स की टीम 7 में से 3 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार