जोहानसबर्ग, 16 दिसम्बर | साुथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया नतिनी के बेटे थांडो नतिनी को अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। 17 साल के थांड़ो ने आठ यूथ वनडे मैचों में कुल 10 विकेट लिए हैं और वह अपना पहला अंडर-19 विश्व कप रेनार्ड वान टोंडर के नेतृत्व में खेलेंगे। 

Advertisement

 हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

विकेटकीपर वांडिले माकवेटु इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने देश की तरफ से दूसरी बार अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वो पिछले साल बांग्लादेश में खेले गए विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे।   हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

अंडर-19 विश्व कप 13 जनवरी से तीन फरवरी के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-ए में रखा गया है।  साउथ अफ्रीका अपना पहला मैच 14 जनवरी को केन्या से खेलेगी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड और मौजूदा विजेता वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम: रेयनार्ड वान टोंडेर (कप्तान), मैथ्यू ब्रीटज्के, ज्यां डु प्लेसिस, जेसन नेइमैंड, गेरार्ल्ड कोएट्जी, जाडे डी क्लार्क, फ्रेसर जोंस, वानडिले माकवेटु, आंदिले मोगाकाने, कगाउडीसे मोलेफे, थांडो नतिनी, जिवेशन पिल्लई, हरमन रोल्फस, केनन स्मिथ, अखोना मुयाका। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार