पाकिस्तान सुपर लीग 2026 सीज़न का पहला मैच एक अजीब विवाद की वजह से सुर्खियों में आ गया है। इस मैच के दौरान अचानक खेलते-खेलते सफ़ेद गेंद गुलाबी हो गई। ये घटना देखकर हर कोई हैरान हो गया और मैच के बाद तो पाकिस्तान की जो फजीहत हुई वो अलग। अब इस घटना पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन ने भी अपना पहला रिएक्शन दिया है।

Advertisement

ये घटना गद्दाफ़ी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए पहले मैच के दौरान हुई। ये मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा, सफ़ेद गेंद का रंग बदलने लगा, जिससे खिलाड़ी और अधिकारी हैरान रह गए। रिपोर्ट के मुताबिक, जब हैदराबाद टीम के खिलाड़ियों ने गेंद को चमकाया, तो उनकी जर्सी का रंग (डाई) गेंद पर लग गया। धीरे-धीरे गेंद गुलाबी और फिर हल्के लाल रंग की हो गई। हैदराबाद किंग्समेन की तरफ़ से खेल रहे मार्नस लाबुशेन ने इस समस्या को जल्दी ही पहचान लिया और मैदान पर मौजूद अंपायरों से इस बारे में बात की।

Advertisement

इस अजीब घटना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में ऐसा कुछ भी कभी नहीं देखा। लाबुशेन ने मैच के बाद कहा, "दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायरों से पूछा, 'ये क्या हो रहा है? गेंद तो लाल हो गई है।' ये शायद कपड़ों या किसी ऐसी ही चीज़ की वजह से हुआ होगा। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। मैंने ऐसे मौके देखे हैं जब बल्ले पर लगी कोई चीज़ गेंद पर लग जाती है या जब गेंद पैड से टकराती है और पैड का थोड़ा सा रंग उस पर लग जाता है। लेकिन कपड़ों की वजह से ऐसा होते हुए मैंने कभी नहीं देखा। मुझे पूरा यकीन है कि अगले कुछ मैचों में वो इस समस्या को ठीक कर लेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो PSL 2026 के पहले मुकाबले में लहौर कलंदर्स की टीम ने पहले बैटिंग करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। टीम के लिए फखर ज़मान ने 39 गेंदों पर 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके जवाब में हैदराबाद किंग्समैन की टीम 20 ओवर में 130 रन ही जोड़ पाई और इस तरह लाहौर की टीम ने 69 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार