मीरपुर, 10 अक्टूबर | इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में मेहमान कप्तान जोस बटलर के साथ कहासुनी पर बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा और उनके साथी सब्बीर रहमान पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है। वहीं बटलर को उनके व्यवहार के लिए आईसीसी ने फटकार लगाई है।
Advertisement
UNBREAKABLE: गौतम गंभीर के इस रिकॉर्ड को अबतक कोई नहीं तोड़ पाया है, ऐसा कारनामा सिर्फ गंभीर के नाम दर्ज है
इस मैच में बटलर के खिलाफ बांग्लादेशी खिलाड़ियों द्वारा की गई पगबाधा की अपील को मैदान पर मौजूद अंपायर ने ठुकरा दिया था, लेकिन रिव्यू में तीसरे अंपायर ने बटलर को आउट करार दिया था। इस मैच में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 34 रनों से मात दी थी और तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।