BAN vs NEP T20I: बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम मार्च 2027 में तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए नेपाल का दौरा करेगी। बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह घोषणा की। ये मैच 26, 28 और 30 मार्च को काठमांडू में आयोजित होंगे।

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि यह सीरीज नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित होगी।

बांग्लादेश में नेपाल के राजदूत घनश्याम भंडारी ने बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का दौरा करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रस्तावित दौरे और दोनों देशों के बीच क्रिकेट के क्षेत्र में व्यापक सहयोग पर चर्चा हुई।

घनश्याम भंडारी ने तमीम इकबाल से मुलाकात की। यह मुलाकात युवा एवं खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री एमडी अमीनुल हक के साथ हुई बैठक के बाद हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज आयोजित करने पर चर्चा शुरू की गई।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा, "ये तीन मैच बांग्लादेश और नेपाल को क्रिकेट के माध्यम से एक साथ आने का अवसर देंगे। साथ ही, कठिन समय और बड़ी क्षति के बीच यह सीरीज दोस्ती, एकजुटता और आपसी सहयोग का संदेश भी देगी।"

घनश्याम भंडारी ने तमीम इकबाल से मुलाकात की। यह मुलाकात युवा एवं खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री एमडी अमीनुल हक के साथ हुई बैठक के बाद हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज आयोजित करने पर चर्चा शुरू की गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

पुरुष क्रिकेट इतिहास में भारत और नेपाल के बीच अब तक कुल 2 टी20 मैच खेले गए हैं। दोनों ही मुकाबले वर्ल्ड कप में खेले गए थे। सबसे पहली बार 18 मार्च 2014 को दोनों टीमें क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने आईं, जिसमें बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद, 16 जून 2024 को बांग्लादेश ने इस टीम के विरुद्ध 21 रन से जीत हासिल की थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार