मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के तूफानी शतक के दम पर पाकिस्तान ने गुरुवार (11 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलेल में साउथ अफ्रीका को 3 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। जीत के लिए 170 रनों के लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका 166 रन तक ही पहुंच सकी।

पाकिस्तान की पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और दूसरी ही गेंद पर कप्तान बाबर आजम रनआउट हो गए। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे लेकिन रिजवान ने एक छोर संभाले रखा और अपना पहला शतक जड़ा। 

Advertisement

रिजवान ने 64 गेंदों में 6 चौकों और 7 छ्क्कों की मदद से नाबाद 104 रनों की पारी खेली। वह इस फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले मोहम्मद शहजाद ने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए टी-20 मुकाबले में शतक जड़ा था। 

साउथ अफ्रीका की पारी

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही और जानेमन मलान और रीजा हैंड्रिक्स की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। मलान ने 29 गेंदों में 44 और हैंड्रिक्स ने 42 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कोई भी बल्लेबाज नहीं चला और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

पाकिस्तान के लिए उस्मान कादिर औऱ हारिस राउफ ने 2-2 औऱ फहीम अशरफ ने 1 विकेट हासिल किया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार