श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज और बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) ने अपना आईपीएल में डेब्यू 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किया था और तबसे वो इसी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। इसी अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। वहीं 21 साल के युवा तेज गेंदबाज पथिराना ने अब अपने करियर में बदलाव के लिए चेन्नई और उनके कप्तान एमएस धोनी की तारीफ की है। 

Advertisement

पथिराना ने कहा कि, "मेरे अंडर-19 के बाद, मैं श्रीलंका की किसी भी टीम में नहीं था। लेकिन सीएसके के लिए मेरे डेब्यू के बाद से, मुझे वे मौके मिले और मुझे श्रीलंका की मुख्य टीम के लिए चुना गया। सीएसके के लिए खेलना मेरे लिए भगवान का एक गिफ्ट है। जब तक मैं सीएसके के लिए नहीं खेला, बहुत से लोग मुझे नहीं जानते थे। माही भाई के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना मेरे जैसे युवाओं के लिए बहुत खास है, खासकर श्रीलंका से आने वाले।"

Advertisement

वहीं अब भारत के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर पथिराना ने कहा कि, "मुझे लगता है कि यह एक अच्छी चुनौती होगी। भारत एक नये कोच और कुछ नये खिलाड़ियों के साथ आ रहा है; इनका कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग होगा लेकिन यह हमारे लिए अच्छी चुनौती होगी क्योंकि वे वर्ल्ड चैंपियन हैं। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है और काफी प्रतिभा और क्षमता है। दुर्भाग्य से, हमने टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन अगर हम यह सीरीज जीत सके तो यह अगले तीन वर्षों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली होगी।"

पथिराना के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 9 मैच में श्रीलंका को रिप्रेजेंट करते हुए 8.06 के इकॉनमी रेट की मदद से 14 विकेट हासिल किये है। उनके आईपीएल करियर की बाते करें तो उन्होंने CSK के लिए खेले 20 मैचों में 7.88 के इकॉनमी रेट की मदद से 34 विकेट अपने नाम किये है।     

आपको बता दे कि श्रीलंका अपने घर पर इंडिया से 3-3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज खेलेगी। सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई को टी20 इंटरनेशनल मैच के साथ होगी। दूसरा मैच 28 जुलाई को, तीसरा और आखिरी मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से होगी। इसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे क्रमशः 4 और 7 जुलाई को खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार