Matt Henry Video: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) अपनी आग उगलती और लहराती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों पर कहर बरपाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। मैट हेनरी ने माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 4th ODI) में टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने पहले ही ओवर में बिना एक भी रन दिए तीन विकेट चटकाए। हेनरी ने एक-एक करके रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को जीरो के स्कोर पर आउट किया।

हेनरी ने मचाया हड़कंप: ये नज़ारा Team India की पारी के पहले ही ओवर में देखने को मिला। मैट हेनरी मानो ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आउट थे। उन्होंने पहली गेंद स्टंप लाइन पर डिलीवर की जो कि एक्स्ट्रा बाउंस के साथ रोहित तक पहुंची। इसी से वो चकमा खा गए। रोहित गेंद को ठीक से खेल नहीं पाए और बॉल उनके बैट से टकराकर स्लिप फील्डर के हाथों में चली गई।

इसके बाद मैट हेनरी के सामने विराट नाम की चुनौती थी। यहां भी हेनरी ने अपना दबदबा दिखाया। उन्होंने एक के बाद एक तीन गेंद डॉट की और फिर पांचवीं गेंद पर विराट कोहली को दंग करके क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली भी रोहित की तरह बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे।

गौरतलब है कि मैट हेनरी यहां पर ही नहीं रुके। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर Indian Captain को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने स्टंप साइन पर 128 kph की गेंद डिलीवर की जो कि पिच से टकराकर थोड़ी अंदर की तरफ गई। यहां श्रेयस चकमा खा गए और बॉल उनके पैड से टकराई। तो इस तरह श्रेयस भी अपनी पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट हो गए। ऐसे मैट हेनरी ने भारतीय टीम की बैटिंग की कमर तोड़ी और मेडन ओवर डालकर तीन विकेट चटकाए।

मैच का हाल: माउंट माउंगानुई वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 334 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 26 रन बनाए हैं। मैदान पर ईशान किशन (29 गेंदों पर 16 रन) और अक्षर पटेल (12 गेंदों पर 04 रन) की जोड़ी मौजूद है। मेहमान टीम को जी के लिए 40 ओवर में 308 रनों की जरूरत है।

दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार