Matthew Breetzke Record: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीत्ज़के (Matthew Breetzke) ने मंगलवार, 19 अगस्त को केर्न्स के कैज़लिस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ODI मुकाबले (AUS vs SA 1st ODI) में अपने बैट से धमाल मचाते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने इतिहास रचते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस 26 वर्षीय बल्लेबाज़ ने साउथ अफ्रीका के लिए पहले वनडे मुकाबले में नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 56 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रनों की पारी खेली। इसी के साथ अब मैथ्यू ब्रीत्ज़के साउथ अफ्रीका के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने ODI करियर के शुरुआती तीन मैचों में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली।

Advertisement

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि मैथ्यू ब्रीत्ज़के ODI क्रिकेट के 54 साल के इतिहास के ऐसे चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्होंने अपने शुरुआती तीन मैचों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। उनके पहले भारत के नवजोत सिंह सिद्धू और नीदरलैंड्स के टॉम कूपर और मैक्स ओ'डॉड ने ही ये कारनामा किया है।

ODI करियर की पहली तीन इनिंग में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

नवजोत सिंह सिद्धू

टॉम कूपर

Advertisement

मैक्स ओ'डॉड

मैथ्यू ब्रीत्ज़के

बात करें अगर ब्रीत्ज़के के ODI करियर के आंकड़ों की तो उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 3 मैचों में 1 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए 116.5 की औसत से 290 रन बनाए हैं।

Advertisement

ऐसा रहा है मैच का हाल

Also Read: LIVE Cricket Score

केर्न्स में खेले जा रहे पहले ODI मुकबाले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने एडेन मार्कराम (82), कप्तान टेम्बा बावुमा (65), और मैथ्यू ब्रीत्ज़के (57) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। कुल मिलाकर अब यहां से ये मुकाबला जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 297 रनों का लक्ष्य हासिल करना है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार