आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए और गुजरात के सामने जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में पंजाब ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट जल्दी ही गंवा दिए लेकिन इसके बाद अपना दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे मैथ्यू शॉर्ट ने मोर्चा संभाला और पंजाब की पारी को गति प्रदान की।

Advertisement

पावरप्ले में शॉर्ट ने तूफानी बल्लेबाजी की लेकिन जैसे ही पावरप्ले खत्म हुआ शॉर्ट की पारी का भी अंत हो गया। राशिद खान 7वें ओवर में अपना पहला ओवर लेकर आए और इस ओवर की चौथी गेंद पर वो शॉर्ट की गिल्लियां बिखेर गए। राशिद खान की गेंद को शॉर्ट ने क्रीज में खड़े-खड़े खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से गच्चा खा गए और उनकी गिल्लियां बिखर गई।

Advertisement

राशिद की गेंद पर आउट होने से पहले शॉर्ट ने 24 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला। वहीं, अगर पंजाब के बाकी बल्लेबाजों पर गौर करें तो भानुका राजपक्षे और सैम करन ने रन तो बनाए लेकिन उनके स्ट्राइक रेट पंजाब की नैय्या डूबोने का काम कर गए। भानुका शुरू से ही लय में नहीं दिखे और आखिरकार आउट होने से पहले 26 गेंदों में सिर्फ 20 रन बना पाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 77 के आसपास का रहा।

राशिद खान की जादुई गेंद देखने के लिए क्लिक करें

जबकि सैम करन ने भी अपनी पारी के शुरुआत में काफी डॉट बॉल्स खेली और जब वो आउट हुए तो उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 100 का था। करन ने मोहित शर्मा की गेंद पर आउट होने से पहले 22 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाए। हालांकि, अंत में आकर शाहरुख खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 9 गेंदों में 22 रन बनाए। अगर उनकी ये पारी ना होती तो शायद पंजाब की टीम 130 तक भी ना पहुंच पाती।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार