ऑफ स्पिनर ऑल राउंडर रहकीम कोर्नवॉल को भारत के खिलाफ खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ कोर्नवॉल अपना नाम क्रिकेट खेलने वाले सबसे भारी भरकम खिलाड़ियों की सूची में दर्ज करा लेंगे। 

Advertisement

26 साल का यह खिलाड़ी छह फुट छह इंच का है और उनका वजन 140 किलोग्राम है। उनके नाम 55 प्रथम श्रेणी मैचों में 260 विकेट और 2,224 रन हैं। 

Advertisement

यह भारी भरकम खिलाड़ी 2017 में चर्चा में आया था जब इन्होंने भारत के खिलाफ टूर मैच में हिस्सा लिया था और चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे के विकेटों सहित पांच विकेट लिए थे। 

रखीम ने 2014 में लीवार्ड आइसलैंड के साथ अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था। उनके वजन को लेकर कुछ चिताएं थीं और बीते साल कोशिश की गई थी कि उनको सही आकार में लाया जाए। विंडीज की उस समय की चयन समिति के अध्यक्ष कार्टनी ब्राउन ने कोर्नवॉल के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी चलाया था। 

लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वह टीम में जगह बना पाने में सफल रहे। 

क्रिकेट वेस्टइंडीज की अंतिम चयन समिति के हेड ऑफ क्रिकेट रोर्बट हेंस ने कहा, "रखीम लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मैच विजेता खिलाड़ी साबित हुए हैं। इसलिए हमें लगता है कि उनकी टीम में आना इस समय बनता है।"

Advertisement

हेंस ने कहा, "हमें लगता है कि वह हमारे गेंदबाजी आक्रमण को अपनी पैनी टर्न और अतिरिक्त बाउंस से ज्यादा आक्रमक बनाएंगे। वह हमारी बल्लेबाजों को भी गहराई देंगे। हमें उम्मीद है कि वह टीम में योगदान देने में सफल रहेंगे।"

भारत और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से शुरू होगा। दूसरा मैच 30 अगस्त से शुरू होगा। यह दोनों मैच आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार