कार्यवाहक कप्तान शादाब खान के आलराउंड प्रदर्शन से पाकिस्तान ने सोमवार को तीसरा और आखिरी टी20 आसानी से 66 रन से जीतकर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया।

Advertisement

पाकिस्तान की यह सांत्वना भरी जीत थी क्योंकि अफगानिस्तान पहले दो मैच क्रमश: छह और सात विकेट से जीतकर सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुका है।

Advertisement

शादाब को तीसरे मैच में उनके जबरदस्त आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 17 गेंदों में महत्वपूर्ण 28 रन बनाये जबकि गेंदबाजी में चार ओवर में मात्र 13 रन देकर तीन विकेट झटके।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने पर सात विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर बनाया। युवा ओपनर सैम अयूब ने 40 गेंदों पर 49 रन और शादाब ने 28 तथा इफ्तिखार अहमद ने 31 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान पहले दो मैचों की सफलता को नहीं दोहरा पाया और 18.4 ओवर में 116 रन पर लुढ़क गया।

पाकिस्तान की तरफ से युवा तेज गेंदबाज एहसानुल्लाह और लेग स्पिनर शादाब ने तीन-तीन विकेट झटके। शादाब इसके साथ ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 100 विकेट पूरे करने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान पहले दो मैचों की सफलता को नहीं दोहरा पाया और 18.4 ओवर में 116 रन पर लुढ़क गया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार