17 फरवरी,(CRICKETNMORE)। एरॉन फिंच की कप्तानी वाली मेलबोर्न रेनेगेड्स ने बिग बैश लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स को 13 रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा कर लिया। 

Advertisement

डॉकलैंड्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैक्सवेल की कप्तानी वाली मेलबर्न की टीम ने पहले विकेट के लिए 93 रन के साझेदारी की। लेकिन इसके बाद 19 रन के अंदर 7 विकेट गिर गए औऱ टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी रेनेगेड्स की टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और 65 विकेट पर 5 विकेट गिर गए। इसके बाद टॉम कूपर ने 35 गेंदों में 2 चौकों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 43 रन, वहीं डेनियल क्रिस्चियन ने 30 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 80 रन जोड़े औऱ रेनेगेड्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाए। 

इसके जवाब में स्टार्स के लिए बेन डंक (57) और मार्क स्टोइनिस (39) ने  पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 93 रन जोड़े। लेकिन स्टोइनिस के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई। जिसके बाद 112 रन तक पहुंचते-पहुंचते 7 विकेट गिर गए। 

डैनियल क्रिस्चियन, कैमरन बोयस, क्रिस ट्रीमैन ने दो-दो वहीं हैरी गर्नी ने एक विकेट चटकाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार