आईपीएल 2023 के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर अपने कप्तान रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर जीत का शानदार तोहफा दिया। मुंबई की इस जीत में सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने अहम भूमिका निभाई। सूर्या ने अर्धशतक और टिम डेविड ने 45 रनों की शानदार पारी खेली जिसके चलते मुंबई की टीम 6 विकेट से जीत सकी।

Advertisement

मुंबई को इस मैच में जीत दिलाने वाले सूर्या ने मैदान के अंदर तो धमाल मचाया ही साथ ही मैच खत्म होने के बाद वो मैदान के बाहर भी दिल जीतते हुए दिखे। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि सूर्या बस की तरफ जा रहे होते हैं तभी कुछ नन्हे फैंस उनसे मिलने की इच्छा जताते हैं।

Advertisement

इस दौरान स्काई उन्हें मिलने के लिए बुला लेते हैं। कई छोटे बच्चों को एक साथ आता देखकर सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन तभी सूर्या उन्हें आने देते हैं और इस दौरान बातचीत करने के अलावा वो सभी छोटे फैंस के साथ फोटो खिंचवाते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने एक छोटे फैन का दिन बनाते हुए उसे ऑटोग्राफ तो दिया साथ ही उससे बातचीत भी की। इस घटना का वीडियो देखकर फैंस सूर्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो मुंबई के खिलाप राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकले। उन्होंने 62 गेंद में 124 रन की शतकीय पारी खेली। हालांकि, उनकी ये पारी भी राजस्थान के लिए नाकाफी साबित हुई क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 19.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 8 चौको और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार