Mumbai Indians vs Gujarat Titans, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 57वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार (12 मई) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। इस सीजन पिछली बार जब मुंबई और गुजरात का आमना-सामना हुआ था तब हार्दिक की सेना ने रोहित की टीम को 55 रनों से बड़े अंतर से हराया था।

इस मुकाबले में आप शुभमन गिल पर दांव खेल सकते हैं। आईपीएल 2023 में शुभमन अब तक 11 मैचों में 46.90 की औसत से कुल 469 रन ठोक चुके हैं। पिछली बार जब GT और MI की भिड़ंत हुई थी तब भी गिल के बैट से अर्धशतकीय पारी निकली थी। उपकप्तान के तौर पर आप सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या को चुन सकते हो।

MI vs GT: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 12 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

MI vs GT: Pitch Report

यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद करती है। पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 से 180 रन के आस-पास रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी।

इस मैदान पर पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में बैंगलोर ने 20 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस के सामने रखा था। इसके जवाब में मेजबान टीम ने 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की थी।

MI vs GT Head-to-Head

कुल - 02
गुजरात टाइटंस - 01
मुंबई इंडियंस - 01

MI vs GT: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Mumbai Indians vs Gujarat Titans Dream 11 Team

विकेटकीपर - ईशान किशन
बल्लेबाज़ - डेविड मिलर, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), शुभमन गिल (कप्तान), नेहल वढेरा
ऑलराउंडर - हार्दिक पांड्या, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज़ - पीयूष चावला, मोहम्मद शमी, जेसन बेहरेनडॉर्फ, राशिद खान

Mumbai Indians Probable Playing XI

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल

Gujarat Titans Probable Playing XI

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, नूर अहमद

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार